लोकल न्यूज़

कटनी ।बड़वारा पुलिस द्वारा सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह को किया गया गिरफ्तार

कटनी ।बड़वारा पुलिस द्वारा सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह को किया गया गिरफ्तार उक्त गिरोह ने ऐनकेजे, बिलहरी, बड़वारा थाना अंतर्गत गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी को दिया था अंजाम अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी में 57 सिलेंडर, एक पिकअप, एक पल्सर कुल 14 लाख रुपए का मशरूका किया जप्त । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हुई गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर संलिप्त गिरोह का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, डीएसपी हेड क्वार्टर रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व दिनांक 17/1/26 को दरमियानी रात बिलहरी भारत गैस गोदाम से 44 सिलेंडर चोरी हो जाने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।विवेचना दौरान चोरी गये सिलेंडर व अज्ञात चोरों की लगातार पता तलाश बड़वारा एवं बिलहरी पुलिस द्वारा की जा रही थी पता तलाश दौरान बिलहरी पुलिस को मुखबीर सूचना व तकनीकी साधनों से मिली जानकारी से कि चोरी में संलिप्त पिकअप वाहन कन्हवारा बिजराघवगढ़ रोड पर दिखाई दिया है सूचना मिलते ही बिलहरी पुलिस कन्हवारा रोड पहुंची जहां एक संदिग्ध पिकअप वाहन जाता हुआ दिखाई दिया जिसका पीछा करने पर पिकअप वाहन को पकड़ा पिकअप के ड्राइवर ने अपना नाम सन्नी दाहिया बताया व पूछताछ करने पर बताया कि मेरे साथ ग्राम जोबीकला के मंजू पटेल, सलोक कुशवाहा, ग्राम छैघरा के रोहित यादव, संदीप काछी ने मेरे साथ सिलेंडर चोरी में सम्मिलित थे। आरोपीगण ने कुछ सिलेण्डर आपस में बांट लिये थे एवं 30 सिलेंडर को बेच दिये थे।आरोपियो के द्वारा ग्राम बिलहरी से 44 सिलेंडर, बड़वारा से 60 सिलेंडर, एनकेजे व अन्य जगह चोरी करना बताएं आरोपीगणो से अब तक 57 सिलेंडर वरामद किये जा चुके है 47 सिलेंडर की बरामदगी कार्यवाही जारी है। आरोपीगण को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जिला कटनी में की गई चोरियों का अप.क्र. 65/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस थाना कुठला चौकी बिलहरी (भारत गैस गोदाम में चोरी अप.क्र 55/26 धारा 331 (4), 305 (a) BNS थाना बड़वारा (इन्डेन गैस गोदाम में चोरी)03. अप.क्र. 472/25 थाना एन. के. जे. धारा 331(4),305(a) BNS

बरामद मशरुका – 01. भारत गैस के 24 सिलेंडर. इन्डेन गैस के 28 सिलेंडर एचपी कम्पनी के 03 गैस सिलेंडर घटना में उपयोग हुई पिकअप गाड़ी।. घटना में उपयोग हुई पल्सर मोटर साइकिल ।आरोपियों से अब तक जप्त कुल मशरूक लगभग 14 लाख रूपये ।अब तक गिरफ्तार किये गये आरोपी – सन्नी दाहिया पिता सुखी लाल दाहिया निवासी कछगवां विजयराघवगढ़. मनोज उर्फ रोहित यादव पिता रामप्यारे यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम छैघरा थाना कुठला संदीप काछी पिता बालिक राम उम्र 27 साल निवासी ग्राम छैघरा थाना कुठला. कुती उर्फ सलोक कुमार कुशवाहा पिता सुरेश कुशवाहा उम्र 18 साल निवासी ग्राम जो बीकला थाना कुठला. मंजू उर्फ जयदेव पटेल पिता मेवा लाल पटेल उम्र 33 साल ग्राम जोबी कला थाना कुठला जिला कटनी पकड़ा गया नासिर हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी लमतरा जिला कटनी (सिलेण्डर खरीदने थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, साइबर सेल से आरक्षक 626 अजय शंकर साकेत, प्रधान आरक्षक 33 धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक 654 भरत विश्वकर्मा, 182 संतोष प्रजापति, आरक्षक 568 लवउपाध्याय, 534 सौरभ जैन 09 दिलकेश्वर 708 संदीप भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक के के पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, प्र आर. पवन, लालजी यादव, आर गौरीशंकर, चालक शिव कुमार का सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!