स्थानीय समाचार

महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, निकलेगी भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात और महाकाल सवारी

महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, निकलेगी भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात और महाकाल सवारी

 

कटनी शहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। स्थानीय श्री शंकर जी मढ़ई मंदिर द्वारा आगामी 15 फरवरी 2026, रविवार को भगवान शंकर की भव्य शोभायात्रा, शिव बारात और महाकाल बाबा की सवारी निकालने की तैयारियां जारी हैं। इस बारात में समाजसेवी कैलाश पाठक ‘भोलू गुरुजी’ भगवान शिव के स्वरूप में नजर आएंगे।

 

दिनभर गूंजेंगे भोलेनाथ के जयकारे

कार्यक्रम की शुरुआत तड़के सुबह 4:00 बजे भस्म आरती के साथ होगी। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे गोयनका परिवार (यजमान) द्वारा भगवान शिव का महारुद्राभिषेक संपन्न कराया जाएगा।

मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे शिव बारात और भजन संध्या

भव्य शोभायात्रा:= दोपहर 2:00 बजे मंदिर परिसर से राधा रानी भजन मंडल के साथ शिवजी की बारात निकाली जाएगी। इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में समाजसेवी कैलाश पाठक ‘भोलू गुरुजी’ भगवान शिव के स्वरूप में नजर आएंगे।

भजन सम्राट की प्रस्तुति:= शाम को ‘उज्जैन के राजा’ भजन के प्रसिद्ध गायक भजन सम्राट किशन भगत अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

पंच महाआरती:=आयोजन का समापन रात्रि 7:30 बजे भव्य पंच महाआरती के साथ होगा।

 

श्रद्धालुओं से अपील

 

आयोजक और समस्त शिवभक्तों ने क्षेत्र की जनता से सपरिवार इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!