कटनी पुलिस का धमाका।
११११ पेंटी अवैध शराब सहित ट्रक पकड़ा छिंदवाड़ा शहडोल रुप में धमाकेदार छापा।

28 अक्टूबर 2025 मध्य प्रदेश के कटनी में एनकेजे पुलिस ने रात के अंधेरे में अवैध शराब तस्करों की कमर तोड़ दी। जुहला बायपास पर सामान्य नाकाबंदी के दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध ट्रक पर पड़ी, जो छिंदवाड़ा से शहडोल की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। रोकते ही खुलासा हुआ – ट्रक में ठूंसा हुआ था 1111 पेटी शराब का जखीरा, जिसकी बाजार कीमत कई लाख रुपये आंकी जा रही है!पुलिस के मुताबिक, चालक की घबराहट और बार-बार पीछे मुड़कर देखने की आदत ने शक पैदा किया। जैसे ही तलाशी शुरू हुई, बोतलों की चमक ने राज खोल दिया। पूरी शराब को जब्त कर ट्रक सीज कर दिया गया। चालक को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है – कौन है मालिक? कहां से आई शराब? किसे पहुंचानी थी? ये सारे सवालों के जवाब जल्द सामने आएंगे।सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने प्रेस को बताया, “यह कोई रैंडम चेकिंग नहीं थी। खुफिया इनपुट पर कार्रवाई हुई। शराब की वैधता, परमिट, मालिकाना हक – सबकी जांच हो रही है। कटनी को शराब माफिया का अड्डा नहीं बनने देंगे। ऐसी मुhiम अब रुकने वाली नहीं है।”जिले में अवैध शराब की तस्करी अक्सर दुर्घटनाओं और गुंडागर्दी को बढ़ावा देती है। यह कार्रवाई न सिर्फ तस्करों को सबक सिखाएगी, बल्कि आम जनता में भी पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ाएगी।अगला कदम? पुलिस अब ट्रक के जीपीएस, डेटा,मालिक के कागजात और शराब के ब्रांड की जांच कर रही है। क्या यह इंटरस्टेट गैंग का हिस्सा है? जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।



