राज्य

रीवा-जबलपुर इंटरसिटी में अफरातफरी: सी-1 कोच में फायर अलार्म बजने से मची भगदड़


रीवा-जबलपुर इंटरसिटी में अफरातफरी: सी-1 कोच में फायर अलार्म बजने से मची भगदड़

 

रीवा-जबलपुर इंटरसिटी में अफरातफरी: सी-1 कोच में फायर अलार्म बजने से मची भगदड़

 

मैहर: बुधवार सुबह रीवा से जबलपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब सी-1 कोच में फायर सेफ्टी अलार्म तेज आवाज में बज उठा. घटना झुकेही स्टेशन के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जिसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

 

धुआं देख घबरा गए यात्री

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही ट्रेन झुकेही स्टेशन पर पहुंची, सी-1 कोच में अचानक अलार्म बज उठा. उसी दौरान कोच के एक हिस्से में धुआं दिखाई दिया। ट्रेन स्टाफ ने तुरंत अनाउंसमेंट कर यात्रियों से कहा कि सुरक्षा के लिए कोच खाली करें। यह सुनते ही यात्री अपना सामान समेटकर जल्दी-जल्दी प्लेटफॉर्म पर उतरने लगे. कुछ यात्रियों ने घबराहट में बच्चों और बुजुर्गों को संभालते हुए ट्रेन से बाहर निकाला.

 

मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और स्टेशन स्टाफ

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (RPF) और स्टेशन स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। कोच की गहन जांच की गई। जांच में पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायर अलार्म सिस्टम से जानबूझकर छेड़छाड़ की थी और संभवतः आसपास किसी ज्वलनशील पदार्थ से हल्का धुआं उत्पन्न कर यात्रियों में डर फैलाया गया था.

 

20 मिनट रुकी ट्रेन, फिर सामान्य संचालन

सुरक्षा जांच में कोई वास्तविक खतरा नहीं मिलने पर यात्रियों को वापस उसी कोच में बैठाया गया. लगभग 20 मिनट की देरी के बाद, सुबह 8:50 बजे ट्रेन दोबारा जबलपुर की ओर रवाना हो गई. इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सभी कोच पूरी तरह सुरक्षित हैं.

 

सीसीटीवी फुटेज से तलाश होगी आरोपी की

रेलवे पुलिस अब इस शरारत करने वाले व्यक्ति की पहचान में जुट गई है. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके. अधिकारियों का कहना है कि यह किसी यात्री की जानबूझकर की गई हरकत प्रतीत होती है.

 

सभी यात्री सुरक्षित

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन का संचालन सामान्य रूप से जारी है। घटना के बाद यात्रियों को समझाया गया कि सुरक्षा के लिए ऐसे अलार्म सिस्टम ट्रेन में लगाए जाते हैं, जिनसे अनावश्यक छेड़छाड़ न की जाए.

 

रेलवे प्रशासन की अपील:

यात्रियों से अपील की गई है कि ट्रेन में सुरक्षा उपकरणों से छेड़छाड़ न करें. ऐसा करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फायर अलार्म या इमरजेंसी चेन पुलिंग जैसी हरकतें गंभीर अपराध मानी जाती है.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!