क्राइम

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई बड़ी कार्यवाही

 

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई बड़ी कार्यवाही

 

आबकारी अधिनियम के 11 प्रकरण पंजीबद्ध

 

21 हजार रूपये से अधिक की अवैध मदिरा जब्त

 

कटनी – जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को वृत्त स्लीमनाबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम तेवरी, टिकरिया, बिछुआ, देवरी सानी, पडरभटा, धरवारा, कारीपाथर एवं बंधी में आबकारी विभाग द्वारा दबिश दी गई।

 

          जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि दबिश के दौरान 98 पाव देशी मदिरा मसाला, 89 पाव देशी मदिरा प्लेन और 33 पाव गोवा व्हिस्की विदेशी मदिरा जब्‍त की गई। जब्‍त मदिरा की क़ीमत 21 हज़ार 518 रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

 

          आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके के मार्गदर्शन में हुई इस कार्यवाही में आबकारी वृत स्लीमनाबाद प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आबकारी आरक्षक राजेश गौटिया, सैनिक प्रभुलाल सेन द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!