सरकारी स्कूल की हालत त्रस्त, शिक्षक अपने निजी कार्यों में व्यस्त, हालात को देखते हुए जिला भीम आर्मी उपाध्यक्ष जय सूर्यवंशी ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सरकारी स्कूल की हालत त्रस्त, शिक्षक अपने निजी कार्यों में व्यस्त, हालात को देखते हुए जिला भीम आर्मी उपाध्यक्ष जय सूर्यवंशी ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कटनी मध्यप्रदेश । जिला शिक्षा अधिकारी एवं संकुल प्राचार्य महोदय को शिकायत पत्र सौपा शिकायत में शिकायतकर्ता भीम आर्मी उपाध्यक्ष जय सूर्यवंशी ने बताया कि शासकीय विद्यालय के हालात बहुत ज्यादा खराब है। हाल ही का मामला है। शासकीय माध्यमिक शाला लखाखेरा को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। नन्हे छात्र-छात्राएं भारत का भविष्य है।
इस तरह का कार्य कराकर भारत के भविष्य को अंधकार में डाला जा रहा है। बच्चों से स्कूल में काम करवाया जा रहा है। बच्चे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं ।ना की स्कूल में झाड़ू लगाने या दरी धोने यह सब काम कर्मचारी का होता है। ना कि बच्चों का ,शासकीय माध्यमिक शाला लखाखेरा में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। बच्चों से विद्यालय परिषद में झाड़ू लगवाई जाती है। विद्यालय परिषद में बच्चों से दरी धुलवाई जाती है। विद्यालय परिषद में पानी पीने की व्यवस्था नहीं है।
विद्यालय में सिर्फ दिखावे के लिए नल फिटिंग एवं टंकी रखी गई है। विद्यालय के गेट पर विद्युत तारों का जाल फैला हुआ है जिससे विद्यार्थियों का जीवन खतरे में बना रहता है कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है ,जिस कारणवश छात्र छात्राएं खुले में शौच करने पर विवश है।
विद्यालय परिषद की जांच कर स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए ,अन्यथा भीम आर्मी भारत एकता मिशन शिक्षा विभाग कटनी का घेराव करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी हम नन्हे छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होते हुए नहीं देख सकते। शिकायत पत्र सौंपते हुए मौजूद रहे भीम आर्मी उपाध्यक्ष जय सूर्यवंशी प्रियंका नामदेव तह.अध्यक्ष अंग्रेज सिंह विमल चौधरी मनोज एवं लखखेरा के ग्रामीण मौजूद रहे।




