छत्तीसगढ़

रायपुर: बिजनेसमैन ने DSP पर ‘लव-ट्रैप’ में फँसाकर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया

 

रायपुर: बिजनेसमैन ने DSP पर ‘लव-ट्रैप’ में फँसाकर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया

 

रायपुर में एक होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा जिले की महिला DSP कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारी का दावा है कि 2021 से 2025 के बीच उन्हें प्रेम-संबंध में फँसाकर करीब 2 करोड़ रुपये नकद, एक लग्ज़री कार, हीरे की अंगूठी और सोने के आभूषण जैसे महंगे गिफ्ट लिए गए।

 

 

दीपक का आरोप है कि जब उन्होंने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने या दिए गए पैसों-गिफ्ट्स को वापस करने की बात कही, तो DSP ने तलाक लेने का दबाव डालना शुरू कर दिया और उनके खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराने की धमकी दी।

 

कारोबारी ने खम्हारडीह थाने में लिखित शिकायत दी है और इसके साथ व्हाट्सऐप चैट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत पुलिस को सौंपे हैं।

 

वहीं DSP कल्पना वर्मा और उनके परिवार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। DSP के पिता ने व्यापारी के खिलाफ चेक बाउंस और उधार ली गई रकम वापस न करने की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, हालांकि अभी तक किसी भी मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!