दुनिया

प्यार, इजहार और… प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया कुछ ऐसा पहुंची अस्पताल, भड़के परिजन रायबरेली

 

उत्तर प्रदेश

प्यार, इजहार और… प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया कुछ ऐसा पहुंची अस्पताल, भड़के परिजन रायबरेली। सोशल मीडिया की दुनिया में शुरू हुई एक दोस्ती प्यार की गहराइयों तक पहुंच गई, लेकिन जब असलियत सामने आई तो यह कहानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक जा पहुंची। दिल्ली से सैकड़ों किलोमीटर दूर रायबरेली आई एक युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर आहत होकर चूहे मारने की दवा (जहर) निगल लिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और पुलिस-मेडिकल टीम की निगरानी में वह स्थिर बताई जा रही है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारों अड्डा का है, जहां का युवक करन वर्मा इस प्रेम कहानी का मुख्य किरदार है।

 

 

कैसे शुरू हुई यह प्रेम कहानी

दिल्ली के पश्चिम विहार की युवती (नाम मैनाज ) और रायबरेली के करन वर्मा की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई। बातचीत दोस्ती में बदली और धीरे-धीरे यह रिश्ता करीब 6 साल पुराना हो गया। दोनों के बीच फोन और सोशल मीडिया पर लगातार संपर्क बना रहा। युवती को करन ने शादी का वादा किया, जिसके झांसे में आकर वह अकेले दिल्ली से रायबरेली पहुंच गई। शुक्रवार को वह सीधे करन के घर पहुंची, शादी की उम्मीद लिए।

 

घर पहुंचते ही मिला धोखा

घर पहुंचकर युवती को करन और उसके परिजनों से जो व्यवहार मिला, वह दिल तोड़ने वाला था। करन ने स्पष्ट शादी से इनकार कर दिया। युवती ने पहले फोन पर आत्महत्या की धमकी दी, लेकिन करन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आखिरकार, आहत युवती ने चूहे मारने की दवा निगल ली। घरवालों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की कोशिश शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!