लोकल न्यूज़

सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने जिला पंचायत कार्यालय में मनाया गया सुशासन दिवस, सीईओ ने दिलाई शपथ

 

सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने जिला पंचायत कार्यालय में मनाया गया सुशासन दिवस, सीईओ ने दिलाई शपथ

 

कटनी। मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं, लेती हूं कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा, रहूंगी और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा, रहूंगी। सुशासन दिवस पर यह शपथ जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई। उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर 2025 के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर 2025 को सुशासन दिवस के रूप में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रति वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, कमलेश सैनी, ऋषि राज चढ़ार, विजयलक्ष्मी मरावी, मृगेंद्र सिंह, पंकज नामदेव, सुरभित अग्रवाल, योगेंद्र कुमार असाटी, राजकुमार पांडे, नरेश राठौर, उमेश सोनी, मोहम्मद आरिफ एवं अन्य अधिकारियो, कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!