लोकल न्यूज़

निगम आयुक्त के सख्त तेवर, बिना अनुमति निर्माण पर की कार्यवाही, सिल्वर टॉकीज रोड सहित बरगवां में सुमित अग्रवाल और किशन चंद तीर्थानी के अवैध निर्माण पर लगाई रोक

 

निगम आयुक्त के सख्त तेवर, बिना अनुमति निर्माण पर की कार्यवाही, सिल्वर टॉकीज रोड सहित बरगवां में सुमित अग्रवाल और किशन चंद तीर्थानी के अवैध निर्माण पर लगाई रोक

 

कटनी। गत दिवस सिल्वर टॉकीज रोड स्थित महावीर मिष्ठान भंडार के संचालक द्वारा बिना वैध अनुमति निर्माण किए जाने एवं शहर के अन्य स्थलों पर बगैर वैध अनुमति निर्माण होने की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहर ने सख्त तेवर अपनाते हुए तत्काल निर्माण कार्यों पर रोक लगवा दी।

निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर के स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों सहित बिना अनुमति निर्माण कार्यों के प्रकरणों पर सक्रियता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कटनी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग-अलग स्थलों में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर निगम प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

 

 

निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा नगर निरीक्षण के दौरान बरगवा के दो स्थलों में किशन चंद तीर्थानी एवं सुमित अग्रवाल द्वारा बिना किसी अनुमति के अवैध निर्माण कार्य कराते पाए जानें पर मौके पर पहंचकर निर्माण कार्य रूकवाया गया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में सिल्वर टाॅकीज मार्ग पर बिना अनुमति निर्माण कार्य की शिकायत प्राप्त होने पर स्थल निरीक्षण के दौरान मौके पर निर्माण कार्य होता पाए जाने पर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया गया। अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों ही बिना अनुमति निर्माण कार्यों के प्रकरणों में निर्माण कार्य के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री को जब्त करते हुए विधिवत पंचनामा तैयार किया। संबंधित तीनों निर्माणकर्ताओं को नगर निगम अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान उपयंत्री संजय मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह सहित अतिक्रमण अमले की मौजूदगी रही। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों में अतिक्रमण तथा बिना स्वीकृति किए जाने वाले किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी इस प्रकार की जांच एवं कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

राजनीति संरक्षण की चर्चा

सूत्र बताते हैं कि बगैर अनुमति सिल्वर टॉकीज रोड स्थित महावीर मिष्ठान भंडार में हो रहे निर्माण एवं बरगवां स्थित दो स्थलों पर कराई जा रहे निर्माण को स्थानीय नेताओं का संरक्षण प्राप्त था। जैसे ही कार्यवाही की खबर सामने आई सफेद पोशों ने निगम आयुक्त पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया, लेकिन अपने सख्त तेवर के लिए मशहूर निगम आयुक्त तपस्या परिहर ने किसी की एक न सुनी। निगम आयुक्त के निर्देश पर जिस तरह से निगम प्रशासन ने सख्त तेवर अपनाते हुए इस कार्यवाही को अंजाम दिया उससे निगम प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता को उभरकर सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!