लोकल न्यूज़

खुशियों की दास्तां

खुशियों की दास्तां

 

मुसीबत में सत्यमी बाई का सहारा बनी संबल योजना

 

कटनी – परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य को खोने के बाद मुसीबतजदा चौधरी परिवार को श्रम विभाग की मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से मिली सहायता राशि से संभलने में मदद मिल रही है।

 

ऐसी ही एक दास्तां कटनी शहर के राजीव गांधी वार्ड, आधारकाप निवासी 33 वर्षीय श्रीमती सत्यमी चौधरी की है। सत्यमी चौधरी ने बताया कि उनके पति महेन्द्र चौधरी उम्र 41 वर्ष प्राइवेट वारादाना दुकान में श्रमिक के रूप में कार्य करते थे। अचानक स्वास्थ्य बिगडनें के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद परिवार के मुखिया और एकमात्र कमाऊ व्यक्ति को खोने से उनके परिवार पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में जमा पूंजी भी पति की दवा ईलाज में खर्च हो जाने से परिवार आर्थिक मुसीबतों से घिर गया। ऐसे में सत्यमी चौधरी द्वारा नगर निगम कार्यालय में संपर्क किया जहां से उन्हें योजना की जानकारी एवं आवेदन पत्र प्रदान करते भरवाया गया तथा पात्र पाए जाने पर उनका आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ शासन की ओर स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया।

 

 मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना ने उनके परिवार को मुश्किल वक्त में सहारा दिया। महेन्द्र चौधरी की पत्नी सत्यमी चौधरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके बैंक खाते में विगत सप्ताह आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि अंतरित की गई। पति के असमय काल कवलित होने से गमजदा चौधरी परिवार को 2 लाख रुपये की मिली आर्थिक सहायता संबल का कार्य कर रही है।

 

 श्रीमती सत्यमी कहती हैं, यह राशि हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब मैं अपने बच्चों की पढ़ाई और उनके काम-धंधे को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकती हूँ। यह सहायता हमें फिर से जीने की ताकत दे रही है। श्रीमती सत्यमी चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जैसे असहाय परिवारों को फिर से अपने पैरों पर खड़े होने का मौका दिया है। संबल योजना से न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि एक टूटे हुए परिवार को फिर से खड़ा करने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!