लोकल न्यूज़

पालतू कुत्ते ने पड़ोसी को काटा, एन.के.जे. थाने में कुत्ते के मालिक पर एफआईआर दर्ज

 

पालतू कुत्ते ने पड़ोसी को काटा, एन.के.जे. थाने में कुत्ते के मालिक पर एफआईआर दर्ज

 

 

 

 

 

कटनी : थाना एन.के.जे. क्षेत्र अंतर्गत पालतू कुत्ते के काटने की घटना सामने आई है। रोशननगर निवासी मनीषा कुशवाहा पति श्यामलाल कुशवाहा उम्र 52 वर्ष ने थाना एन.के.जे. में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

 

 

पीड़िता मनीषा कुशवाहा ने अपने कथन में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली गीता, जो “अन्ना इडली सेंटर” के नाम से दुकान संचालित करती है, के पास एक पालतू कुत्ता है। कुत्ता अक्सर खुला छोड़ दिया जाता है। इस संबंध में उन्होंने कई बार गीता से कुत्ते को बांधकर रखने की बात कही, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

 

 

 

पीड़िता के अनुसार वह किसी काम से घर से बाहर निकली थी, तभी उक्त पालतू कुत्ता बाहर घूम रहा था। कुत्ते ने उन्हें देखकर भौंकना शुरू कर दिया और अचानक उनके बाएं पैर के पंजे के पास काट लिया। इस घटना को उनकी बेटी एकता कुशवाहा, प्रभाकर कुशवाहा एवं सचिन बर्मन ने देखा और सुना।

 

 

 

घटना के बाद पीड़िता की बेटी एकता शुक्ला उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी लेकर गई, जहां उनका इलाज किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गीता अन्ना इडली सेंटर संचालिका की लापरवाही के कारण यह घटना घटी।

 

 

 

मामले की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया गीता अन्ना इडली सेंटर वाली का कृत्य धारा 291 बीएनएस के अंतर्गत पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना एन.के.जे. में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!