देश

4 साल लिव-इन में रहे, पार्टनर शादी से मुकरा; भोपाल में नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर दी जान… अस्पताल में छोड़कर भागा प्रेमी

 

4 साल लिव-इन में रहे, पार्टनर शादी से मुकरा; भोपाल में नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर दी जान… अस्पताल में छोड़कर भागा प्रेमी

 

 

पहले प्यार में वफा की कसमें और फिर शादी से इनकार के बाद भोपाल में एक नर्स ने मौत को गले लगा लिया. लिव इन पार्टनर के शादी से इनकार करने पर नर्स ने अपने हाथ में चार ML एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस उसके लिव इन पार्टनर की तलाश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात मेघा को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. अस्पताल लाने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंह बोला भाई बताया था, जबकि वह उसका प्रेमी रूपेश साहू था.

आरोप है कि उसने अस्पताल में अपनी सही पहचान नहीं बताई. खुद को मुंह बोला भाई बताते हुए भर्ती कराया और वहां से चल गया. बाद में जब परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला. मेघा के छोटे भाई राजा यादव ने पुलिस को बताया कि रूपेश साहू उसकी बहन का प्रेमी था. परिवार को दोनों के संबंध की जानकारी थी. दोनों पिछले लगभग चार साल से साथ रह रहे थे और शादी को लेकर सहमति भी बनी हुई थी. बताया गया कि करीब छह महीने पहले रूपेश ने शादी को लेकर परिवार से बातचीत भी की थी.

4 साल से लिव इन में थे दोनों

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि मेघा और रूपेश पिछले करीब चार साल से साथ रह रहे थे और शादी की बात भी चल रही थी. हालांकि, कुछ समय से रूपेश शादी से पीछे हट रहा था, जिससे मेघा मानसिक तनाव में थी. परिजनों का कहना है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया. कोलार पुलिस ने मेघा के कमरे से कुछ मेडिकल सामग्री जब्त की है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. परिजनों और करीबी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

 

फ्रेंड के जन्मदिन पर ली थी छुट्टी

बीते 24 दिसंबर को मेघा की फ्रेंड रानू का जन्मदिन था. इसी वजह से मेघा ने अस्पताल से एक दिन की छुट्टी ली थी. मेघा अपने एक मुंह बोले भाई शिवराज के साथ बर्थडे पार्टी में जाने वाली थी. उसकी शिवराज से जाने को लेकर बात हुई थी. जाने से समय जब शिवराज के कई बार कॉल करने पर मेघा ने फोन रिसीव नहीं किया, तब शिवराज ने घर जाकर देकर देखा तो मेघा बेहोश पड़ी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!