शासकीय कार्य में बाधा एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाने का मामला, निंदनीय

शासकीय कार्य में बाधा एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाने का मामला, निंदनीय
सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों पर प्रसारित हो रहे एक समाचार के संबंध में मै यह स्पष्ट करता हूं कि दद्दा धाम निवासी श्याम सुंदर पांडे द्वारा कोतवाली थाना तिराहा क्षेत्र में शासकीय कार्य के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाने, मेरे एवं नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहर का नाम लेने तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित जो घटनाक्रम बताया जा रहा है, वह अत्यंत आपत्तिजनक एवं निंदनीय है।
मेरा उक्त घटना से कोई भी संबंध नहीं है तथा इस प्रकार मेरा या नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहर का नाम लेकर शासकीय कर्मचारियों को धमकाना न केवल गलत है, बल्कि यह जानबूझकर जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास प्रतीत होता है।
उन्होंने कहा कि शासकीय कार्य के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को धमकाना, दबाव बनाना अथवा वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर कार्य में बाधा डालना कानून व्यवस्था का उल्लंघन है और इस प्रकार के कृत्यों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
नगर निगम प्रशासन नियमों, कानून एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करता है और अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस प्रकार की घटनाएं न केवल प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करती हैं, बल्कि समाज में भ्रम और असंतोष फैलाने का कार्य भी करती हैं।ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कठोर एवं ठोस कार्यवाही की जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों पर अंकुश लगाया जा सके।




