लोकल न्यूज़
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक 12 जनवरी को

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक 12 जनवरी को
कटनी – गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को झिंझरी स्थित पुलिस लाईन ग्राउण्ड में मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल एवं सुचारू रूप से मनाये जाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा व व्यवस्थाओं की तैयारी हेतु सोमवार 12 जनवरी को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट की नवीन सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, आयुक्त नगर निगम, वनमण्डाधिकारी, अपर कलेक्टर सहित सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी की जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।



