लोकल न्यूज़

जिला स्तरीय टास्क फोर्स और खनिज विभाग की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय टास्क फोर्स और खनिज विभाग की बैठक आयोजित

 

कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स और प्री-ऑक्शन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा मौजूद रहे।

 

बैठक में उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों में तनाव के कारण बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई।

 

कलेक्टर श्री तिवारी ने मनोचिकित्सक के साथ मैपिंग करके महाविद्यालय के काउंसलरों को प्रशिक्षण देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए, ताकि वे छात्रों को बेहतर मानसिक सहायता प्रदान कर सकें। उन्‍होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को महाविद्यालयों में आभा कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष कैंप लगाने के लिए निर्देशित किया।

 

बैठक में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिले में अवैध उत्‍खनन, परिवहन एवं भंडारण पर संयुक्‍त कार्यवाही राजस्‍व, पुलिस, खनिज एवं प्रदूषण नियंत्रण द्वारा लगातार जारी रखने के निर्देश दिये।

 

राज्य शासन द्वारा खनिजों की नीलामी में गति लाने और बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से गठित प्री-ऑक्शन कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में खनिज विभाग द्वारा नीलामी हेतु चिन्हित खनिज ब्लॉकों पर चर्चा की गई।

 

कलेक्‍टर ने नगर के मध्य स्थित पुरानी बॉक्साइट खदानों को फिर से नीलामी में रखे जाने से पूर्व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का भी अभिमत लिए जाने के निर्देश दिये।

 

कलेक्टर ने अन्य चिन्हित खनिज ब्लॉकों के संबंध में समय-सीमा के भीतर संबंधित विभागों को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे नीलामी की प्रक्रिया को गति मिल सके।

 

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेती, जिला खनिज अधिकारी रत्‍नेश दीक्षित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर, स्कूल शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, प्रोफेसर जी.एम. मुस्तफा एवं डॉ. अतुल कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!