लोकल न्यूज़
कटनी –जिले में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है

कटनी –जिले में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस चौकी झिंझरी ने अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा है और भारी मात्रा में शराब व वाहन जब्त किया है।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 12 जनवरी 2026 की है, जब रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक अशोक लीलैंड कंपनी का लोडर वाहन तेवरी की ओर से कटनी की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-30 रोड, ग्राम देवरीटोला स्थित मैगी प्वाइंट ढाबा के सामने पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। पुलिस को देखकर वाहन चालक और उसका साथी भागने लगे, जिन्हें हमराह स्टाफ व राहगीर गवाहों की मदद से पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाममाधव केवट, उम्र 19 वर्ष, निवासी विवेकानंद चौक लखेरा, थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनीगोपी भूमिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी टिकरिया स्कूल के पास, थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनीबताया।वाहन की तलाशी लेने पर 32 पेटी लाल मसाला देशी मदिरा, कुल 1600 पाव यानी 288 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 76 हजार रुपये है। साथ ही एक अशोक लीलैंड दोस्त प्लस लोडर वाहन क्रमांक MP-20-GB-3452, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, को भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत लगभग 9 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अभिरक्षा में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी संगठित रूप से अवैध शराब तस्करी में लिप्त थे। पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा पिछले दो महीनों में अवैध शराब की छह बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी हैं। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों के नाम सामने आने की भी संभावना है।सराहनीय भूमिका:इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश दुबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी एवं प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




