लोकल न्यूज़

नगर निगम द्वारा मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी जल सुनवाई

नगर निगम द्वारा मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी जल सुनवाई

 

नागरिकों की जल संबंधी शिकायतों का होगा समाधान

 

कटनी – राज्य शासन और कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार शहर में आम नागरिकों की जल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा मंगलवार 13 जनवरी को प्रत्येक वार्ड स्तर पर जल सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। 

 

जनसुनवाई में मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जल सुनवाई में आम नागरिक जल आपूर्ति से संबंधित समस्त प्रकार की शिकायतें लेकर उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही उन्हें प्राप्त होने वाले जल की गुणवत्ता का परीक्षण कराने हेतु जल नमूने भी ला सकते है। जल सुनवाई के दौरान नगर निगम कटनी के जल प्रदाय शाखा के अधिकारी, प्रशिक्षित कर्मचारी उपस्थित रहकर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। एवं मौके पर जल की गुणवत्ता की जांच करते हुए नागरिकों को निष्कर्ष से अवगत कराएंगे।

 

शिविर का समय

 

जल सुनवाई शिविर का आयोजन वार्ड 1 से 15 प्रातः 08 से प्रातः 10:00 बजे तक

किया जाएगा। वही वार्ड 16 से 30 तक शिविर का आयोजन प्रातः 11:00 से दोप. 1:00 बजे तक और वार्ड 31 से 45 तक के वार्ड हेतु दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक जल सुनवाई शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे जल संबंधी शिकायतों को दर्ज कराने एवं पेयजल नमूनों की जांच करानें हेतु मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जल सुनवाई में उपस्थित होकर जल सुनवाई का लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!