लोकल न्यूज़

जिलेभर में एक साथ पुलिस की दबिश, 687 पाव अवैध शराब जब्त।

जिलेभर में एक साथ पुलिस की दबिश, 687 पाव अवैध शराब जब्त।

कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को जिलेभर में एक साथ व्यापक एवं सघन कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को निशाने पर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध देशी एवं विदेशी शराब, कच्ची मदिरा तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण व अन्य सामग्री जब्त की। अभियान के परिणामस्वरूप कुल 56 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा कुल 687 पाव अवैध मदिरा (लगभग 73 लीटर से अधिक) जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹75,000 बताई जा रही है। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!