स्थानीय समाचार

कटनी नगर निगम की मनमानी के आगे संचालनालय भोपाल भी पस्त, तबादले के बाद भारमुक्ती आदेश फिर भी जमे दो उपयंत्री, मुख्यालय के आदेशों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां…

कटनी नगर निगम की मनमानी के आगे संचालनालय भोपाल भी पस्त, तबादले के बाद भारमुक्ती आदेश फिर भी जमे दो उपयंत्री, मुख्यालय के आदेशों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां…

 

कटनी। कटनी नगर निगम बेहद खास है, यहां पर होने वाले घटनाक्रम और यहां के अधिकारियों की कार्यशाली हमेशा ही चर्चा में रहती है। ताजा मामला कटनी नगर निगम के दो उपयंत्रियों को लेकर सामने आया है। संचनालय द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी किए लगभग 1 साल होने को आए मगर कटनी से मुरैना नगर निगम स्थानांतरित हो चुके दोनों उप यंत्री अब तक कटनी में ही जमें हुए हैं। स्थानांतरण के बावजूद दोनों उपयंत्रियों को रिलीव न किए जाने के कारण शिकायतें हुई, सीएम हेल्पलाइन भी लगाई गई। जिसके बाद विगत 12 जनवरी 2026 को मुख्यालय में दोबारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए कि दोनों ही उपयंत्रियों को कटनी नगर निगम से रिलीफ करते हुए मुरैना भेजा जाए। नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के अपर आयुक्त द्वारा दिए गए आदेश के बावजूद अब तक दोनों उपयंत्रियों को कटनी नगर निगम से कार्यमुक्त नहीं किया गया।

 

यह है मामला

 

आपको बता दें की नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा 3 मार्च 2025 को कटनी नगर निगम में पदस्थ उपयंत्री मोना करेरा एवं मृदुल श्रीवास्तव को कटनी से मुरैना नगर निगम स्थानांतरित कर दिया गया था। स्थानांतरण के बाद उनके कटनी नगर निगम से रिलीफ न होने के कारण दीपक दुबे ने कई बार शिकायतें की और सीएम हेल्पलाइन भी लगाई। शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन को संज्ञान में लेते हुए एक बार फिर 12 जनवरी 2026 को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल के अपर आयुक्त ने कटनी नगर निगम आयुक्त के नाम पत्र जारी करते हुए उक्त दोनों उपयंत्रियों को तत्काल कटनी नगर निगम से कार्य मुक्त करने के आदेश जारी किए। अपर आयुक्त द्वारा दिए गए आदेश के बावजूद अब तक दोनों उपयंत्रियों को कटनी से रिलीफ नहीं किया गया।

 

उठ रहे सवाल

 

पहले स्थानांतरण उसके बाद कार्य मुक्त करने के आदेश जारी होने के बावजूद दोनों उपयंत्रियों को कटनी से रिलीफ न किए जाने के पीछे वजह चाहे जो भी हो लेकिन भोपाल मुख्यालय से जारी हो रहे आदेशों की परवाह ऐसा लगता है कि कटनी नगर निगम के अधिकारियों को है ही नहीं। आखिर क्या वजह है कि दोनों उपयंत्रियों को कटनी से रिलीफ करने में इस तरह की लापरवाही बरती जा रही। इतना ही नहीं उक्त दोनों उपयंत्रियों को कटनी से रिलीफ न किए जाने के कारण लगाई जा रही सीएम हेल्पलाइन को भी नगर निगम कटनी के अधिकारी फोर्स क्लोज करते हुए बंद कर दे रहे हैं। मुख्यालय भोपाल के द्वारा लगातार दिए जा रहे निर्देशों की हो रही अवहेलना को लेकर विभाग के अंदर कई तरह की चर्चाएं सरगर्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!