स्थानीय समाचार

उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्य हेतु 5 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्य हेतु 5 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

 

कटनी जिले में आम नागरिकों को बेहतर, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 03.02.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 05 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित पुलिसकर्मी निम्नानुसार हैं—

1️⃣ थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा

2️⃣ उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय

3️⃣ प्रधान आरक्षक 182 संतोष प्रजापति

4️⃣ आरक्षक 626 अजय शंकर (सायबर सेल)

5️⃣ आरक्षक 568 लव उपाध्याय

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!